चिनैनी सबडिवीजन के अंतर्गत पंचायत टंडार के मांडल गांव के ग्रामीण आज भी सड़क और यात्री वाहन सुविधा से वंचित हैं। सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पैदल सफर करना पड़ता है, जबकि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पालकी का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव तक सड़क और यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उनकी वर्षों पुरानी परेशानी दूर हो सके।