चिनैनी कस्बे में जाम की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है, शनिवार की दोपहर बाद चिनैनी के मेन चौक पर लंबा जाम लगा हुआ था, जिस कारण आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो वही वाहन भी अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाए, मेन चौक से सड़क किनारे वाहन लगने से मार्ग संकरा हो जाता है, जिस कारण जाम की समस्या आम हो गई है।