फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा के पहाड़ी क्षेत्र सुंब में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

जिला सांबा के पहाड़ी क्षेत्र सुंब में हाल ही में हुई भारी बारिश ने एक बार फिर जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बारिश के कारण सुंब-गोरन मुख्य सड़क पूरी तरह से बंद हो गई थी, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है। हर बार बारिश के मौसम में सड़क मार्ग बंद हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों की आवाजाही ठप हो जाती है। इसके चलते इलाके में दवाइयों, आवश्यक वस्तुओं और राहत सामग्री की आपूर्ति भी प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार गुहार लगाई है कि इस सड़क का स्थायी समाधान निकाला जाए, लेकिन अब तक केवल अस्थायी मरम्मत कर स्थिति को संभालने की कोशिश की गई है। नतीजतन, हर साल बारिश के साथ यह संकट दोबारा सामने खड़ा हो जाता है। स्थानीय लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से अपील की है कि वे इस समस्या की गंभीरता को समझें और जल्द से जल्द कोई ठोस और दीर्घकालिक कदम उठाएं, जिससे लोगों को इस सालों पुरानी परेशानी से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें