पौनी के जामिया मस्जिद में ईद के मौके पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की। इस अवसर पर क्षेत्र में भाईचारे, सौहार्द और अमन-शांति की कामना की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।इस मौके पर मुहम्मद शफी कादरी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जो लोग अमन-शांति भड़काने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसे तत्वों को जेल में डाला जाना चाहिए, ताकि समाज में शांति बनी रहे।