फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने विजयपुर में मनाया काला दिवस, यशपाल कुंडल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बबल गुप्ता की देखरेख में मंगलवार को एसडीएम दफ्तर विजयपुर के बहार धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर पुर्व मंत्री यशपाल कुंडल, पुर्व सरपंच विजय कुमार बाबा, संजीव शर्मा,जगदीप सिंह और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के छह साल पूरे होने पर कांग्रेस काला दिवस मनाया। पार्टी राज्य के दर्जे की बहाली के लिए विरोध प्रदर्शन किया। पुर्व मंत्री यशपाल कुंडल,बबल गुप्ता ने कहा कि इसी दिन डोगरा राज्य का दर्जा कम किया गया था। विरोध प्रदर्शन करते हुए पुर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को कमजोर किया है और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय से "रिमोट कंट्रोल" के जरिए कामकाज चला रही है। क्योंकि इस समय पढ़े-लिखे युवा वर्ग दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। उन्हें कोई रोजगार नहीं मिल रहा है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जब हमारी सरकार आएगी तो लोगों को हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें