रियासी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तिरंगा रैली को निकाला गया। स्थानीय जनाना पार्क से तिरंगा रैली शुरू हुई वहां से मुस्लिम मोहल्ला,चौक चबूतरा,मुख्य बाजार से होते हुए बस अड्डे पर पहुंची। तिरंगा रैली के दौरान उस में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के जयघोष लगाए। इस के साथ ही बंदे मातरम के नारे भी लगाए गए। बस अड्डे पर कुछ वक्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर की गई कारवाई पर भारतीय सेना की सराहना की। मौके पर भारतीय सेना जिंदाबाद के भी नारे लगे। पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ की गई कारवाई को जारी रख अन्य ठिकाने पर भी हमले कर उन्हें तबाह करने को कहा गया। रैली में रियासी के अलावा कटरा,पौनी,अरनास,माहौर, भमाग से आए हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।