फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: तिरंगे के साथ गूंजा 'भारत माता की जय', रियासी में आईआरपी जवानों और छात्रों ने निकाली भव्य रैली

रियासी में आईआरपी पहली बटालियन की तरफ से तिरंगा रैली निकाल भारत माता के जयघोष लगाए गए। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे देशभक्ति कार्यक्रमों की कड़ी में बटालियन की तरफ से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में आईआरपी के जवानों के साथ भारतीय विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत बटालियन हेडक्वार्टर के पास स्थित ऋषि चौक से हुई। हाथों में तिरंगा लिए जवानों और विद्यार्थियों ने भारत माता की जय के जयघोष के साथ बाजार से होते हुए रैली निकाली। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। रैली का समापन बटालियन के हेडक्वार्टर में किया गया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए बटालियन के कमांडेंट राजेंद्र कटोच ने कहा कि तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य उन स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को याद करना है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों को तिरंगे के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि, देश स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाने जा रहा है और इस दौरान पूरा रियासी देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आना चाहिए। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा जरूर लगाए और इस राष्ट्रभक्ति की मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले,ताकि लोगों में राष्ट्रप्रेम की और अधिक मजबूत किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें