जम्मू-कश्मीर में लगातार जारी आतंकवाद को लेकर युवाओं ने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया और आक्रोश व्यक्त करते हुए शहर के कैप्टन सुनील चौधरी चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई शुरू करने की मांग की।