विजयपुर में एसडीएम संदीप दुबे की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा रैली आयोजित की गई, जिसमें पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली विद्यार्थियों, स्टाफ और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लिए लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला।