फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishtwar: किश्तवाड़ के चिशोती में 140 फीट लंबा बेली ब्रिज शुरू, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशोती (गुलाबगढ़) क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन द्वारा 140 फीट लंबे नए बेली ब्रिज का निर्माण पूरा कर उसे आम जनता को समर्पित किया गया। इस पुल का उद्घाटन चीफ इंजीनियर आर.के. मिश्रा की उपस्थिति में किया गया। यह पुल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण लाइफलाइन साबित होगा, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान होगी। साथ ही, प्रसिद्ध मचैल माता यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी, क्योंकि इससे दुर्गम रास्तों पर कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है। इस अवसर पर व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पी.के. मिश्रा ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया और इस विकास कार्य की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें