फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: रियासी में राम नवमी पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रीराम और माता की झांकी निकली

रियासी में राम नवमी के अवसर पर नगर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन श्री दुर्गा नाटक मंडली की तरफ से किया जाएगा,जिसमें श्री सनातन धर्म सभा का भी सहयोग रहेगा। सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बनने और शोभा बढ़ाने की अपील की गई। वीरवार शाम को हुई बैठक के बाद की गई पत्रकारवार्ता में सनातन सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा,मंडली के चेयरमैन सुदेश पंडोत्रा,प्रधान संजीव खजुरिया संबोधित किया। इस दौरान कहा गया कि वीरवार शाम चार बजे से नगर के महादेव मंदिर से शोभायात्रा का आरंभ होगा,पैदल यात्रा खु-वाले रघुनाथ मंदिर में पहुंचेगी,जहां पर हनुमान चालीसा पाठ होगा बाद में यात्रा चौक चबूतरा से होते हुए गणेश मंदिर, मुख्य बाज़ार, नई बस्ती,कोर्ट रोड से गुजर कर वापिस रामलीला ग्राउंड में आएगी,जहां पर भगवान श्रीराम की आरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। शोभायात्रा में भगवान श्री राम व माता की मनमोहक झांकी निकाली जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें