पूर्व विधायक उस्मान मजीद ने बांदीपोरा बाजार अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात कर एलजी मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से तत्काल मुआवजा और राहत पैकेज की मांग की। उन्होंने आग के कारणों की जांच, फायर सेफ्टी व्यवस्था मजबूत करने और प्रभावित व्यापारियों के लिए एक्स-ग्रेशिया व सॉफ्ट लोन की व्यवस्था करने पर जोर दिया।