उत्तर कश्मीर की गुरेज घाटी में पिछले तीन महीनों में करीब 1.5 लाख पर्यटकों के पहुंचने से पर्यटन क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा मिला है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से स्थानीय कारोबार में तेजी आई है और करीब 1000 युवाओं को होमस्टे, टेंट, परिवहन, गाइडिंग और अन्य पर्यटन गतिविधियों में रोजगार मिला है।