बांदीपोरा जिला कांग्रेस कमेटी ने छात्रों की गूंज अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर देश में लगातार हो रहे परीक्षा पेपर लीक मामलों पर चिंता जताई। पार्टी नेताओं ने कहा कि इन घटनाओं से छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है और शिक्षा व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कमजोर हो रहा है। कांग्रेस ने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। साथ ही शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।