फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस नेता नासिर हुसैन के खिलाफ शिवसेना डोगरा फ्रंट ने किया प्रदर्शन

kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 28 Feb 2024 06:13 PM IST

जम्मू में बुधवार को शिवसेना डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता नासिर हुसैन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान फ्रंट के नेता अशोक गुप्ता ने कहा कि नासिर हुसैन के समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, जो किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें कि मंगलवार को कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के रिजल्ट में कांग्रेस प्रत्याशी नासिर हुसैन की जीत मिली। उनकी जीत का जश्न विधानसभा में मनाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नासिर हुसैन की जीत पर उनके समर्थकों ने विधानसभा के अंदर पाकिस्तान के नारे लगाए। इसी के विरोध में जम्मू में प्रदर्शन हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें