कुलगाम आतंकी हमले के बाद बांदीपोरा जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस, सेना और सीएपीएफ जवानों ने चेकिंग, तलाशी अभियान, संयुक्त गश्त और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।