दो दिन की लगातार बारिश के बाद रियासी में आज धूप निकली। जनाना पार्क में लोग धूप सेंकने के लिए लोग पहुंचे। तभी पार्क के पास एक जहरीला सांप आ गया। सांप को देखने के लिए भीड़ जुट गई। पार्क के पास ही लोगों की दूकानें और घर भी हैं। इतने में एक साहसी व्यक्ति वहां पहुंचा। उसने सांप को हाथों से पकड़ लिया और वाहन में सवार होकर दूर जंगल ले जाकर उसे छोड़ दिया।