फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: गांदरबल के युवाओं ने बढ़ाया जिले का मान, NEET-JEE 2026 सफल छात्रों को मिला सम्मान

गांदरबल में प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन ने नीट और जेईई 2026 में सफलता हासिल करने वाले जिले के मेधावी छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया। डारेंड स्थित हिलटॉप एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन, सफल छात्रों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। समारोह में छात्रों को उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने छात्रों की सफलता का श्रेय उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। एसोसिएशन ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर लक्ष्य निर्धारित करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें