जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर कुमार चौधरी ने पंपोर में आयोजित एक स्टार्टअप और उद्यमिता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने युवाओं को रोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए ई-डीपीआर सेवा की शुरुआत की। कार्यक्रम में कोर्स पूरा करने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट भी दिए गए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए और पीडीपी को मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया किपीडीपी और भाजपाअब भी गठबंधन में हैं और जनता को भ्रमित कर रहे हैं।