कृषि विज्ञान केंद्र (के.वी.के.) गांदरबल ने क्रालबाग में ‘ग्रेप डे’ का आयोजन कर किसानों को अंगूर की वैज्ञानिक खेती, बेहतर उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने के तरीके बताए। कार्यक्रम में 'ग्रेप मैन ऑफ इंडिया' अनिल जी. मेहर समेत कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने किसानों से संवाद किया, जबकि जेके बैंक ने किसानों को आवश्यक वित्तीय सहायता का भरोसा दिलाया।