शोपियां के हायर सेकेंडरी स्कूल सेडो में 10 कमरों वाले दो मंजिला नए भवन के निर्माण का शिलान्यास विधायक एडवोकेट शबीर अहमद कुल्ले ने किया। नए अकादमिक ब्लॉक से छात्रों को बेहतर कक्षाएं और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे स्कूल में बढ़ती जगह की कमी दूर होगी।