फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एसएमवीडीयू में मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को किया याद

श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) में विश्व विद्यार्थी दिवस मनाया गया। रियासी की डीसी बबिला रकवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं। इस दौरान महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया गया। कार्यक्रम समन्वयक एवं अकादमिक मामलों के डीन डॉ. बलबीर सिंह मुख्य अतिथि का स्वागत किया। डीसी ने कहा कि भारत को आधुनिक देश बनाने में डॉ. कलाम का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने हमेशा समाज की बेहतरी के लिए काम किया है। विवि के रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह जम्वाल ने कहा कि 19 अगस्त, 2004 को एसएमवीडीयू का उद्घाटन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रस्तुति दी। पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें