जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में खराब मौसम के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। पहलगाम और जोजिला इलाके में बादल फटने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इसके कारण सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है और एहतियात के तौर पर महत्वपूर्ण मार्गों पर यातायात रोक दिया गया है।