फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अनंतनाग में ड्रोन से बमबारी, कैमरे में कैद हुआ आतंकी

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन गडूल शनिवार को चौथे दिन भी जारी है। जिले के कोकरनाग के गडूल के घने जंगल और पहाड़ों के बीच ऑपरेशन चल रहा है। यहां कई प्राकृतिक गुफाएं बनी हुई हैं, जिनमें दहशतगर्दों को पनाह मिल रही है। ऐसे में सुरक्षाबल आधुनिक तकनीक और हथियारों के साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। ड्रोन की मदद से पहले टारगेट सेट किया जा रहा है और फिर बम की बरसात से ठिकाना ध्वस्त किया जा रहा है। ड्रोन कैमरे में एक आतंकवादी भागता हुआ नजर आया है। शुक्रवार को कई यूबीजीएल, कई रॉकेट लॉन्चर और आईईडी लगा कर आतंकियों के संदिग्ध ठिकाने ध्वस्त किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें