पंचायत पड़ानू काल्टा सड़क की बदहाली से त्रस्त ग्रामीणों के बुलावे पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित मगोत्रा मौके पर पहुंचे। हालात देखकर मगोत्रा ने प्रशासनिक लापरवाही और विधायक की निष्क्रियता पर कड़ा हमला बोला और कहा कि जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।