फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग, कांग्रेस का मार्च शुरू होने से पहले ही रोका गया

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारीक हामिद कर्रा और एआईसीसी महासचिव जी.ए. मीर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर 'हमारी रियासत, हमारा हक' के बैनर तले एक शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की कोशिश की। यह जुलूस एम.ए. रोड स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर डिविजनल कमिश्नर कश्मीर कार्यालय तक जाना था, जहां एक ज्ञापन सौंपा जाना था। लेकिन प्रशासन ने उन्हें मार्च की अनुमति नहीं दी और नेताओं को पार्टी कार्यालय के अंदर ही नजरबंद कर दिया गया। कांग्रेस पार्टी ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया और राज्य का दर्जा बहाल करने की अपनी मांग को दोहराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें