राजोरी जिले के कोटरंका उपमंडल के जग्लानू गांव में देर रात से जारी लगातार बारिश के चलते रशपाल सिंह (पुत्र स्व. बलदेव सिंह) का मकान ढह गया। इस हादसे में उनका एक मवेशी (गाय) की भी मौत हो गई। बारिश की वजह से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोगों में दहशत का माहौल है।