डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों के रिक्त पदों को लेकर स्थानीय लोगों ने सीएचसी के बाहर प्रदर्शन कर सरकार से तत्काल नियुक्तियां करने की मांग की। प्रतिदिन 300 से अधिक ओपीडी होने के बावजूद डॉक्टरों की कमी से मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है और सीएचसी पीएचसी स्टाफ के सहारे चल रहा है।