राजोरी और पुंछ के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बार एसोसिएशन राजोरी ने सरकार से कम से कम छह महीने तक मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा कि बाढ़ से कई लोगों के घर, दुकानें, फसलें और आजीविका के साधन नष्ट हो गए हैं, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।