Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और 26 लोगों की जान ले ली, इनमें से ज्यादातर सभी पर्यटक थे। आतंकी हमले में कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले सैयद हुसैन शाह भी मारे गए। जो अपना घर छोड़कर परिवार पालने के लिए पहलगाम में मजदूरी करते थे।