जम्मू संभाग के जिला कठुआ के पहाड़ी इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकियों ने हमला किया गया है। जवानों ने मौका संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की है। इस तरह मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। सूत्रों के अनुसार, इस हमले में दो जवान घायल हुए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।