अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कठुआ ने स्थापना दिवस के अवसर पर लिटल एंजल हायर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 100 विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।