फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 दिन में ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाया, आरोपी गिरफ्तार

Nikita Gupta Updated Tue, 19 May 2026 06:02 PM IST

कठुआ पुलिस ने महज चार दिनों में एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। 15-16 मई 2026 की रात गांव धन्ना में ठेकेदार रूप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन लखनपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस के डायरेक्टर में डीएसपी डार भगवान दास डंडिया और एसएचओ लखनपुर नीरज चौधरी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें