कांग्रेस से अलग हुए गुलाम नबी ने राजनीति का नया अध्याय शुरु कर दिया है...देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के साथ अपना 5 दशकों वाला नाता तोड़ दिया है जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि नाम का निर्णय जनता करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हम अपनी पार्टी का हिंदुस्तानी नाम रखेंगे, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का झंडा ऐसा होगा, जिसे हर धर्म का आदमी स्वीकार करे। पार्टी का झंडा और नाम कश्मीर की अवाम तय करेगी।