जम्मू-कश्मीर के डोडा में गत्सू गांव के पास चेनाब नदी में कार गिर जाने के बाद 3 लोग लापता हैं। जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंची और लोगों की तलाशी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कार डोडा के चिलारा इलाके से जम्मू जा रही था और रास्ते में बटोट-किश्तवाड़ हाईवे पर ये हादसा हो गया।