राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को धूल चटा दी। इन तीनों ही सीटों पर मिली करारी हार के बाद सूबे की सीएम वसुंधरा राजे के खिलाफ आवाज उठने लगी है। आइए आपको बताते हैं राजस्थान में हुए इस उपचुनाव में मिली हार बीजेपी के लिए क्यों है खतरे की घंटी।