फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य की फिल्मों में भी मर्यादित रहेंगे किरदार : शोभिनव सत्य

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। अमर उजाला की ओर से सोमवार को आयोजित कार्यक्रम ‘सनातन अंश’ में शामिल होने झांसी आए फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए। फिल्म में बाबा नीम करौरी का मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य, उनकी पत्नी रामबेटी की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी और फिल्म को बुंदेली बोली के गीतों से सजाने वाले गीतकार साधु तिवारी ने फिल्म से जुड़े अनुभव बताए। वीरांगना की धरती झांसी पहुंचने पर तीनों कलाकार उत्साहित नजर आए। असिस्टेंट डायरेक्टर से मुख्य भूमिका तक का सफर हनुमानजी की कृपा फिल्म ‘हनुमान अंश’ में बाबा नीम करौरी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य ने कहा कि भविष्य में भी वह जिन फिल्मों में काम करेंगे, उनमें मर्यादा का पूरा ध्यान रखेंगे। यह उनका संकल्प और आत्मानुशासन है। उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर से मुख्य भूमिका तक पहुंचने के सफर को हनुमानजी और बाबाजी की कृपा बताया। कहा कि यह यात्रा इतनी तेजी से पूरी हुई कि उन्हें सब कुछ लीला और चमत्कार जैसा लगा। एक रात पहले तक वह सहायक निर्देशक थे और अगली सुबह नायक बन गए। उन्हें लगा कि यह सब बाबाजी ने ही लिखा था। चित्रकूट में फिल्म की शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए शोभिनव ने बताया कि शूटिंग के दौरान वह बिना चप्पलों के रहते थे। कई बार पैरों में कांटे भी चुभे, लेकिन उन्हें ज्यादा तकलीफ महसूस नहीं हुई। ठंड के कारण यूनिट के कई सदस्य बीमार पड़ गए, लेकिन उनकी तबीयत ठीक रही। उन्होंने इसे हनुमानजी और बाबाजी की कृपा बताया। शोभिनव ने कहा कि वह बचपन से ही हनुमान भक्त हैं। धार्मिक किरदार से पहचान बनाने के बाद दूसरी तरह की भूमिकाएं निभाने की चुनौती पर उन्होंने कहा कि हनुमानजी हर चुनौती का रास्ता निकालेंगे। भविष्य में अवसर मिलने पर वह लेखन और निर्देशन भी करना चाहते हैं। हालांकि, अभिनय जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें