फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बनारसी ने जीरो से शुरू कर खड़ा किया 500 करोड़ का आईटी साम्राज्य

Sun, 19 Nov 2017 09:23 AM IST
पंकज शुक्ल, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

अमर उजाला टीवी के शो 'शुक्ल पक्ष' में इस बार के मेहमान हैं निहिलेंट के संस्थापक आईटी दिग्गज एल सी सिंह। एस सी सिंह ने पुणे में शुरू की है देश की पहली डिजाइन थिंकिंग लैब। निहिलेंट के संस्थापक एल सी सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर से हैं और इन्होंने इंटरमीडिएट के बाद अपनी पढ़ाई वाराणसी से की। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी से तकनीकी पढ़ाई करने के बाद  उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से अपने क्षेत्र की योग्यता हासिल की। देश में आईटी क्रांति के सूत्रधारों में से एक एलसी सिंह ने दो दशक तक टीसीएस के सीनियर वीपी पद पर रहने के बाद अपनी खुद की आईटी कंपनी निहिलेंट शुरू की। इस समय निहिलेंट अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन समेत दुनिया के तकरीबन सभी महाद्वीपों में आईटी सेवाएं दे रही है। मौजूदा समय में कंपनी का टर्न ओवर करीब 500 करोड़ रुपये है। फोटोग्राफी और फिल्म मेकिंग उनकी हॉबी है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें