54 साल के हो चुके मशहूर एक्टर और डांसर जावेद जाफरी का मानना है कि उनके भीतर के कलाकार का हिंदी सिनेमा में अभी 25 फीसदी इस्तेमाल ही हो पाया है। क्या है जावेद जाफरी की फ्यूचर प्लानिंग, क्या फिर से किसी डांस रिएल्टी शो में लौटेंगे वो और क्या है फिल्म लुप्त में उनका किरदार? इन सारे सवालों के जवाब दे रहे हैं खुद जावेद जाफरी, इस ख़ास मुलाक़ात में।