अपनी गाड़ी पर अगर आप भी फर्जी तरीके से प्रेस, पुलिस, उत्तर प्रदेश शासन या भारत सरकार का फर्जी पास लगाकर टशन दिखाते है तो आपको यह सब महंगा पड़ सकता है। फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना भी आपको जेल पहुंचा सकता है। वाहनों पर फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और फर्जी पास लगवाने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।