प्रधानमंत्री मोदी आज पंजाब के फिरोजपुर में रैली करने वाले थे. लेकिन इस कार्यक्रम को आखिरी मौके पर रद्द कर दिया गया. इस रैली को रद्द करने के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया है. इस संबंध में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पंजाब सरकार को इस बात के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए.