गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सीएम आदित्यनाथ योगी दिग्विजय नाथ स्मृति भवन में बाबा गंभीरनाथ शताब्दी पुण्यतिथि समारोह में पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों को अकबर और सिकंदर की कहानी सुनाई और कहा कि तुलसीदास ने कभी अकबर को राजा नहीं माना। तुलसीदास ने ही ‘रामचंद्र की जय हो’ का नारा दिया। इस बीच अयोध्या दिगम्बर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से ही यूपी का विकास होगा।