चुनाव परिणाम के बाद लंबे सियासी नाटक पर आज कर्नाटक में ब्रेक लग गया। बहुमत परीक्षण के बजाए आज मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफ दिया, इसी के साथ बीजेपी की सरकार दो दिनों में ही गिर गई। इसके साथ ये भी साफ हो गया है कि चुनाव में तीसरे नंबर पर रही जेडीएस के कुमारस्वामी कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बनेंगे। इस्तीफे से पहले बीएस येदियुरप्पा ने भावुक भाषण दिया।