जम्मू-कश्मीर के तंगधार में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए संदीप रावत का शव सैन्य सम्मान के साथ उनके घर पहुंचा। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत के साथ कई वरिष्ठ नेता भी शहीद संदीप को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। तिरंगे में लिपटे शहीद संदीप के शव को यहां से अंतिम संस्कार के लिए के लिए हरिद्वार ले जाया गया। जहां उन्हें सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।