फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Breaking: इस्राइल का बेरूत पर हमला | Amar Ujala | Hezbollah

Mon, 24 Nov 2025 01:51 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

इस्राइल ने लेबनान की राजधानी पर हमला किया है। खबरों की मानें तो बेरूत में बड़ा हमला करते हुए रविवार को हिज्बुल्ला के टॉप नेता को ढेर किया।  हेथम तबातबाई को मार गिराया है। सेना ने एक बयान में हेथम तबातबाई को ईरान समर्थित हिज्बुल्ला का चीफ ऑफ स्टाफ बताया है। हालांकि हिज्बुल्ला ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की है। हेथम तबातबाई ने हिज्बुल्ला की राडवान यूनिट का नेतृत्व लीड किया था। जो कि हिज्बुल्ला की एक विशेष ऑपरेशन बल इकाई है।
इस्राइल ने बेरूत पर जून के बाद पहली बार हमला किया। इसी के साथ हिज्बुल्ला को को चेतावनी दी है कि वे अपने फिर से हथियार न जुटाएं और पुनर्निर्माण न करें। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए हमले में पांच लोग मारे गए और 25 अन्य घायल हो गए हैं।

इधर, इस्राइल के रक्षा मंत्री काट्ज ने एक बयान में कहा कि हम उत्तरी सोशल मीडिया पर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। पोस्ट में बताया गया कि कुछ समय पहले, बेरूत के बीचों-बीच IDF ने हिज्बुल्ला के चीफ-ऑफ-स्टाफ पर हमला किया, जो आतंकवादी संगठन को बनाने और फिर से हथियारबंद करने का काम कर रहा था।पोस्ट में आगे कहा, "प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री और IDF चीफ ऑफ स्टाफ की सिफारिश पर हमले का आदेश दिया। इस्राइल हर जगह और हर समय अपने लक्ष्यों को पाने के लिए काम करने का पक्का इरादा रखता है।" हेथम तबातबाई के बारें में जो जानकारी समाने आई है उसके मुताबिक, हिज्बुल्ला का शीर्ष नेता था, जो कि दक्षिणी लेबनान में संगठन के संचालन का नेतृत्व कर रहा था और इस्राइल के खिलाफ हमलों की योजना में शामिल था। हिज्बुल्ला का चीफ ऑफ स्टाफ हेथम तबातबाई सेक्रेटरी जनरल नईम कासिम के बाद दूसरे नंबर का लीडर था। तबतबाई ने हिज्बुल्ला की राडवान यूनिट का नेतृत्व किया था। इस्राइली सेना के मुताबिक हिज्बुल्ला की अधिकांश इकाइयों की कमान संभाली और इस्राइल के खिलाफ युद्ध के लिए तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत की।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें