देवभूमी उत्तराखंड के श्रीनगर में महिलाओं ने शराब की दुकान के बाहर प्रदर्शन कर दुकान बंद करने की मांग की। इस दौरान बात फैल गई की एक महिला पर देवी आ गई हैं जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसवाले भी उनके पास जाने में कतराते दिखे और उनके शांत होने का इंतजार करते रहे। पिछले कई दिनों से महिलाएं शराब की दुकान का विरोध कर रही हैं।