सूबे में शराब के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना लखनऊ के मल्लाही टोला की है जहां आक्रोशित महिलाओं ने शराब की एक दुकान में आग लगा दी। मौके पर पुलिस मौजूद थी पर महिलाओं के चंडी रूप के आगे उनकी एक न चली। हालांकि, बाद में पुलिस ने ग्यारह लोगों को हिरासत में लिया जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल थीं।