फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट नहीं बदले तो भूख ने ली जान

Mon, 05 Dec 2016 11:20 AM IST
दिग्विशाल, अमर उजाला टीवी/ अलीगढ़

अलीगढ़ में नोटबंदी के बाद पुराने नोट नहीं बदलवा पाने से तंग आकर आत्मदाह करने वाली रजिया नाम की महिला ने दो हफ्ते बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। रजिया पुराने नोट बदलवाने के लिए तीन दिन से बैंक की लाइन में लग रही थी। वहीं घर में चार मासूमों का पेट भरने के लिए भी राशन नहीं बचा था।बच्चों को भूख से तड़पता देख कर महिला हिम्मत हार गई और खुद को आग के हवाले कर दिया। इलाज के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई। उधर देर शाम परिजनों ने रजिया की मौत पर मुआवजे की मांग को लेकर शव को ईदगाह के पास रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें मदद दिलाने का भरोसा दिया तब कहीं जाकर उन्होंने शव को सर्पुदे खाक किया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें