चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत ने वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनावों में हर कीमत में जीत हासिल करना एक नई तरह की राजनीति का हिस्सा बन चुका है। चुनाव जीतने के लिए नैतिकता को दरकिनार करना अब चलन में है। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र तभी ठीक तरह से चलता है जब चुनाव निष्पक्ष और सही तरीके से हों।