सोमवार को भारत बंद के दौरान देश भर में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी हुए। भारत बंद के दौरान बिहार के जहानाबाद में एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष पर सवाल खड़ा किया। बीजेपी ने कहा कि जब विपक्ष को भारत बंद के दौरान जनता का साथ नहीं मिला तो विपक्ष ने हिंसा का सहारा लिया।